कटनी। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के तहत आज जिला न्यायालय कटनी परिसर में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जयप्रताप चढ़ार को दायित्व सौंपा गया है। उनके पर्यवेक्षण में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
