उमरियापान नवभारत उमरियापान से सिहोरा मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। उमरियापान से लगभग चार-पांच किलोमीटर दूरी पर कटकहरी पुल के करीब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय और बारिश में यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क सुधार कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
