जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी ने अपने व्यस्त कटनी प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी ने अपने व्यस्त कटनी प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


श्री कोठारी ने सबसे पहले कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया, जिसके बाद आयोजित जिला बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इसके उपरांत प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन एवं महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित जनप्रतिनिधियों के साथ गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत कटनी नदी स्थित मसुरहा घाट पहुंचकर नदी सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए जल संरक्षण एवं स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रवास के दौरान श्री कोठारी भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंघानिया टिल्लू के निवास पहुंचे तथा उनकी पूज्य माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने मुड़वारा मंडल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा के निवास पर पहुंचकर चाय पर चर्चा की तथा मुड़वारा मंडल के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हजारी अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की। श्री कोठारी ने विधायक संदीप जायसवाल के निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने विधायक प्रणय पांडेय के निवास पर भोजन एवं सौजन्य भेंट की। पूरे प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *