मध्यप्रदेश में ‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’ को मिली मंजूरी व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश सरकार ने ‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’ के गठन को मंजूरी दी है।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के निर्णय से भाजपा कटनी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज नौगरहिया सहित व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्षश्री हेमंत खंडेलवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया है एवं कटनी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी को मिठाई खिला कर बधाई दी एवं व्यापारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस घोषणा की जानकारी कटनी पहुंचते ही स्थानीय व्यापारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने इसका स्वागत किया। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कहा कि कैबिनेट द्वारा पास किए गए इस निर्णय का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारी वर्ग की समस्याओं का तुरंत निराकरण करना और सरकार के साथ उनके सीधे संवाद को सुगम बनाना है।

व्यापारियों का मानना है कि इस बोर्ड के गठन से छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों की बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच सकेगी।इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज नौगरहिया ,सह संयोजक नवीन मोटवानी ,संदीप प्यासी, अशोक गुप्ता, रमाकांत रजक , प्रभात नायक, कमलेश बरसैंया, नीरज सुहाने की उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *