कटनी। नगर निगम द्वारा नेशनल लोक अदालत के तहत करदाताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के पांच स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं। राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम कार्यालय, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास, दुर्गा चौक खिरहनी, माधवनगर उप कार्यालय तथा सुभाष चौक में शिविर संचालित किए जा रहे हैं। शिविरों में संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में नियमानुसार शत-प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
राजस्व अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की इस योजना का लाभ लें।
बस स्टैंड स्थित शिविर में राजकुमार प्यासी, प्रमोद खरे, राजकुमार गुप्ता, शरद मिश्रा, निलेश परोहा, प्रभुदत्त मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, संजय गौतम, सुमित राय, दीपक यादव एवं सचिन मिश्रा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य कर रहे हैं।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
