कटनी ( 5 फरवरी ) – नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखनें हेतु रोजाना दो शिफ्ट में की जा रही कार्यवाही के दौरान के दौरान नगर की वायु गुणवत्ता में सुधार लानें के विशेष प्रयास किये जा रहे है। रोजाना नगर के मुख्य मार्गो के सफाई कार्य के दौरान मार्ग किनारे की धूल मिट्टी, पन्नी एवं अन्य अपशिष्ट की सफाई के साथ मुख्य मार्गो के डिवाइडर के दौनों ओर जमा धूल मिट्टी की सफाई की जाकर पौधों में पानी के छिड़काव का कार्य भी निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त प्रमुख तिराहों चौराहों, स्मारकों ,मार्गो एवं डिवाइडर की पानी से धुलाई कर सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निगम द्वारा गुरूवार दैनिक सफाई व्यवस्था के दौरान नगर के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गो, बाजार क्षेत्रों में नियमित झाड़ू कार्य उपरांत कचरे के संग्रहण, डस्टबिन की सफाई, डोर-टू डोर कचरे का संग्रहण कार्य किया जाकर दैनिक कार्य की निगरानी के माध्यम से स्थल को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखने के प्रयास किये गए। वहीं दूसरी ओर नगर के विभिन्न वार्डो की नाले एवं नालियों का रोजाना निरीक्षण किया जाकर सुगमतापूर्वक जल निकासी के प्रयास किये गए। इसके अतिरिक्त बरगवां ओवर ब्रिज, अमीरगंज तालाब के आसपास, गायत्री नगर, सेल्फी प्वाइंट, इंदरा नगर, पन्ना मोड़, बाबा घाट मार्ग, दुगाडी नाला, कटनी नदी पुल, दुर्गा चौक, मुड़वारा स्टेशन हाकर्स जोन, मिशन चौक कोतवाली तिराहा, बस स्टैंड, गांधी द्वार, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, आडिटोरियम परिसर, की सफाई का कार्य कराया गया।
श्री रंगनाथ धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध करानें के उद्धेश्य से निगम प्रशासन द्वारा रोजाना कार्यक्रम स्थल, मंदिर परिसर सहित विभिन्न पहुंच मार्गो की साफ-सफाई कीटनाशक दवा का छिड़काव, चूने की लाईनिंग, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुस्तैद रहकर सुनिश्चित किया गया। आयोजन स्थल पर तैनात सफाई अमला लगातार कार्यरत है और आवश्यकतानुसार निगम प्रशासन की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के प्रयास जारी है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
