नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 3 वाहन जब्त


बिलहरी नाका सहित विभिन्न चेकिंग पॉइंटों पर चला अभियान, 16 वाहन चालकों के काटे चालान
कटनी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कटनी यातायात पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिलहरी नाका सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन चालकों को पकड़ा गया। तीनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान दिल्ली नंबर के वाहन DL-1-LR-9214 के चालक गजराज सिंह (52), MP-21-G-2776 के चालक सोनू कुशवाहा (30) और MP-13-ZH-4198 के चालक विकास कुमार यादव (26) को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। वहीं MP-21-G-2683 में ओवरलोडिंग पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा अव्यवस्थित पार्किंग, वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक माल लादने, नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन और यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 16 चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान में उप निरीक्षक शशिभूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजकुमार झारिया, अभिनव शुक्ला सहित यातायात पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *