जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल में आयोजित हुआ थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशाल शिविर मेदांता हॉस्पिटल के सीनियर डाक्टर सत्यप्रकाश यादव, भारतीय रेड क्रास सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह कुम्हरे रहे मौजूद

कटनी[आशीष सोनी]।डन कालोनी कटनी स्थित जी डी मेमोरियल हॉस्पिटल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशाल शिविर का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए मेदांता हॉस्पिटल के सीनियर डाक्टर सत्यप्रकाश यादव, भारतीय रेड क्रास सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह कुम्हरे, रेड क्रास सोसायटी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव, जी डी मेमोरियम हॉस्पिटल के प्रबन्धक डॉ अशोक चौदहा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनमोल चौदहा, गहोई समाज से वरिष्ठ अशोक सेठिया,राकेश सुहाने की उपस्थिति रही। थैलेसीमिया शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ अशोक चौदह ने बताया कि थैलेसीमिया बीमारी का इलाज संभव है जिसके लिये शिविर में बच्चे एवं उनके परिजन का सेंपल लिया जाएगा जो टेस्ट के लिए जर्मनी जाएगा। 3 महीने बाद टैस्ट में जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उनको आगे के इलाज के लिए दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में भेजा जाएगा। शिविर में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश से भी पीड़ित बच्चों ने उक्त शिविर का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *