ट्रेनों में अवैध वसूली करने वाले कटनी के गायत्री नगर के 4 किन्नर जबलपुर में गिरफ्तार, RPF की बड़ी कार्रवाई

कटनी से जबलपुर – नरसिंहपुर के बीच ट्रेनों में फैला रखा था नेटवर्क; यात्रियों से अभद्रता करने पर रेलवे एक्ट में मामला दर्ज
कटनी/जबलपुर:
कटनी से रोजाना ट्रेनों में सफर कर जबलपुर और नरसिंहपुर रूट पर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने भंडाफोड़ किया है। जबलपुर रेल मंडल में यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी के गायत्री नगर निवासी 4 किन्नरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *