कटनी। चौकी बिलहरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई।
जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को फरियादी ने चौकी बिलहरी (थाना कुठला) में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 529/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक कटनीअभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में गुमशुदा नाबालिगों की शीघ्र तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय एवं उनकी टीम ने लगातार तलाश जारी रखी।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सिमरिया, पन्ना से सकुशल दस्तयाब कर लिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक सौरभ जैन एवं लव उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
