कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गायत्री मंदिर के पास आज एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बिना नंबर की गाड़ी बनी पहेली
आसपास के लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, एवं रोड़ डिवाईडेशन कार्य अपूर्ण होने के कारण कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अचंभा करने वाली बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है। बिना नंबर की गाड़ी होने के कारण स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आशंका के चलते पुलिस ने गाड़ी की सर्चिंग हर एंगल से की तत्पश्चात घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
