कटनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागृति पार्क में जायंटस ग्रुप ऑफ कटनी एवं हर-हर महादेव समिति के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मित्रों एवं मातृशक्तियों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा समाज को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जायंटस ग्रुप ऑफ कटनी एवं हर-हर महादेव समिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि “योग भगाए रोग, करें योग रहें निरोग”। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में फेडरेशन अध्यक्ष दीपिका शर्मा, फेडरेशन ऑफिसर सुषमा गोस्वामी, फेडरेशन सचिव ऑफिसर दीपाली गुप्ता, अध्यक्ष मनीषा गौतम, डी.ए. मंजू सिंह, पूर्व अध्यक्ष कल्पना दुबे, पूर्व अध्यक्ष रिली गुप्ता, नीति वर्मा, भारती सोनी, नम्रता सोनी सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता की।
इसके साथ ही शिवराज गोस्वामी, राजेंद्र शर्मा, घनश्याम बजाज, दिलीप तिवारी, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, रोशन फेरवानी, हरीश, कमल, संजय पोहानी, दीपक मोटवानी, प्रसन्न मलिक, संतोष कृष्णानी, वीरू नगवानी, डॉ. प्रेम हेमनानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति एवं सहभागिता में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नियमित योग करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
