वैश्य महा सम्मेलन ने योग शिविर आयोजित किया

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैश्य महासम्मेलन द्वारा 21 जून 2026 दिन रविवार को 12 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महिला इकाई के तत्वाधान में, जिला इकाई के मार्गदर्शन में व युवा इकाई के सहयोग से जिला प्रभारी मनीष त्रिसोलिया के रॉयल फिटनेस जिम में मनाया गया।

आज के शिविर में योग गुरुअर्चना सो
नी द्वारा विभिन्न तरह की योग सिखाए गए जैसे भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी साथमें चक्की चलाना नौका चलाना सूर्य नमस्कार शशांक आसन आदि क्रियाएं भी कराई गई।

सर्वप्रथम कुलदेवी माता महालक्ष्मी की शैलचित्र पर वरिष्ठों एवं मातृशक्तियां द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा वंदन किया गया।

योगा प्रभारी- अर्चना सोनी का सभी सदस्यों ने मिलकर मोती माला, उपहार से स्वागत किया गाया।

कार्यक्रम में उद्बोधन प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी व बधाई जिला अध्यक्ष अरविंद जैन , संचालन महिला जिला अध्यक्ष मति नीतू गुप्ता , व आभार जिला महामंत्री बृजेश गट्टानी के द्वारा किया गया।

आज से कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी , प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने वरिष्ठ पदाधिकारी रामदयाल गुप्ता जिला प्रभारी मनीष त्रिसोलिया , जिलाध्यक्ष अरविंद जैन संयुक्त मंत्री आशीष जैन, युवा प्रभारी अग्रज लहरिया , हितेश बिलैया जिलाध्यक्ष महिला मति नीतू गुप्ता योगा प्रभारी- मति अर्चना सोनी महिला महामंत्री आशु सुहाने, महामंत्री बृजेश गट्टानी जी,कमलकांत गुप्ता अमित देशराज गुप्ता कुलभूषण अग्रवाल मति भारती बहरे मति रेखा बिचपुरिया शिल्पा जैन सरिता गुप्ता मति बबीता छिरौल्या, महिमा गुप्ता, सिद्धी बिलैया, अशिंता गुप्तामति बिंदु बिलैया योगिता त्रिसोलिया अन्य सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *