लोकायुक्त संगठन में तीन पुलिस अधीक्षकों के तबादले, नई पदस्थापनाएं जारी

भोपाल। राज्य शासन ने लोकायुक्त संगठन की विशेष पुलिस स्थापना में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार तीन पुलिस अधीक्षकों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत दुर्गेश कुमार राठौर को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल संभाग से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, सागर संभाग में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार योगेश्वर शर्मा को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, सागर संभाग से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, रीवा संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं सुनील पाटीदार को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, रीवा संभाग से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल संभाग में नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी इन प्रशासनिक फेरबदल आदेशों को लोकायुक्त संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *