: शहर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात शातिर ठग ने एक बुजुर्ग को अपनी जालसाजी का शिकार बनाते हुए उनके खाते से बड़ी रकम साफ कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पीड़ित अशोक विश्वकर्मा (पिता जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 63 वर्ष) के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए कुल 1,58,999 रुपये निकाल लिए। खाते से इतनी बड़ी रकम कटने का पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
माधवनगर पुलिस ने पीड़ित अशोक विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 319(2) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश और तकनीकी साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
