आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत, ईमेल अपडेट अब 6 महीने तक मुफ्त नई दिल्ली। (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। 1 जुलाई

2026 से आधार कार्ड में पंजीकृत ईमेल आईडी अपडेट कराने पर लगने वाला शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। अब उपयोगकर्ता 31 दिसंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के अपनी ईमेल आईडी अपडेट करा सकेंगे।
अब तक आधार में ईमेल आईडी लिंक या अपडेट कराने के लिए 75 रुपये (जीएसटी सहित) शुल्क देना पड़ता था, जिसे फिलहाल छह महीने के लिए समाप्त कर दिया गया है। यह सुविधा मुख्य रूप से आधार मोबाइल ऐप एवं यूआईडीएआई के आधिकारिक डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध रहेगी। उपयोगकर्ता घर बैठे ओटीपी सत्यापन के माध्यम से ईमेल अपडेट कर सकेंगे।
आधार कार्ड देश के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक है। इसका उपयोग बैंक खाता खोलने, केवाईसी, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, सिम कार्ड खरीदने तथा रेलवे एवं हवाई यात्रा टिकट बुकिंग सहित कई कार्यों में किया जाता है।
यूआईडीएआई ने नागरिकों से आधार में दर्ज जानकारी को समय-समय पर अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि सभी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *