कटनी / मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत लंबित पंजीयन और अनुग्रह सहायता के प्रकरणों में समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तत्परता पूर्वक कार्यवाही करें। इसकी प्रगति की समीक्षा आगामी साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में की जाएगी। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए शत प्रतिशत पात्र आवेदकों को लाभान्वित कराएं। इस जन कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाली ग्राम पंचायतों के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजें।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
