आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर
जोधपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम ने गुरुवार को जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद वह जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे पाल गांव स्थित आश्रम गए और वहां से एम्स पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उन्होंने सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए उनकी अंतरिम जमानत निरस्त कर तत्काल सरेंडर करने के निर्देश दिए थे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
