अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला
फायर ब्रिगेड की बौछारों के बीच प्रदर्शन, आदिवासी सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं आदिवासी कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयान के विरोध में शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान फायर ब्रिगेड की बौछारों के बीच भी कांग्रेस नेता प्रदर्शन करते रहे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर उनकी पहचान कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज देश की मूल संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है तथा उनके सम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। वहीं आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहा है और आगे भी आवाज बुलंद करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, ओमकार सिंह मरकाम, रजनी वर्मा, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, कमल पांडे, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *