वैदेही शक्ति सेवा समिति ने मुड़वारा स्टेशन को भेंट किए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर कटनी।

वैदेही शक्ति सेवा समिति ने मुड़वारा स्टेशन को भेंट किए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर
कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में शामिल कटनी रेलवे स्टेशन, साउथ रेलवे स्टेशन और मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में जंक्शन का दर्जा प्राप्त कर चुके मुड़वारा और साउथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में वैदेही शक्ति सेवा समिति ने मानवीय पहल करते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन को एक व्हीलचेयर और एक स्ट्रेचर भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *