10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों के लिए मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि झारखंड में दो सीटों पर चुनाव होंगे। मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर मतदान होगा।
चुनाव आयोग के अनुसार 21 जून से 19 जुलाई के बीच इन राज्यों के वर्तमान राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।जिनकी सीटें रिक्त होने जा रही हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *