लगातार चौथे वर्ष विद्यालोक फाउंडेशन ने किया दुर्गा समितियों का सम्मान

अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में नगर की विभिन्न समितियों को भेंट किए स्मृति चिह्न, देर रात तक चला सम्मान का सिलसिला
कटनी/ धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष ‘दुर्गा समिति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत नगर की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों तक पहुंचकर उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान संस्था की टीम ने गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फ्रेडगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य सिटी एरिया, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधव नगर और बरगवां सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दुर्गा समितियों का सम्मान किया। आयोजन का उद्देश्य नवरात्र के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में योगदान देने वाली समितियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरजीत खरे, भाजयुमो नेता अजय माली, महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव सहित उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा एवं अविनेश त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही। टीम ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर समितियों का सम्मान किया।
विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी दुर्गा समितियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *