“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत माइंस में श्रमिकों को किया जागरूक

कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को चौकी निवार पुलिस ने थाना माधवनगर क्षेत्र स्थित एक माइंस परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महिला श्रमिकों सहित अन्य मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रमिकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित चौकी का अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *