375 किमी पदयात्रा के 10वें दिन कटनी पहुंचे सांसद विवेक बंटी साहू दद्दाधाम में किया पूजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

कटनी। जनकल्याण, देश-प्रदेश की समृद्धि, उन्नति, सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं लोकमंगल की कामना को लेकर प्रतिवर्ष पदयात्रा करने वाले छिंदवाड़ा के युवा भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू की 375 किलोमीटर लंबी छिंदवाड़ा से मां शारदा धाम, मैहर तक की 14 दिवसीय पदयात्रा शनिवार को अपने दसवें दिन कटनी पहुंची। सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पहुंचे सांसद का शहर में भाजपा पदाधिकारियों, दद्दा शिष्य मंडल एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

सांसद विवेक बंटी साहू ने दद्दाधाम पहुंचकर पूज्य संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दाजी’ के मंदिर एवं समाधि स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इसके बाद सांसद ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल, कटनी परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अनुराग जैन, प्रबंधक सैयद सर, विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, दद्दा शिष्य मंडल के नीरज शास्त्री, विनीत गेड़ा, दीपक दुबे, रवि खरे, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, अंकिता तिवारी, रम्मू साहू, अम्बरीष वर्मा, सचिन तिवारी, सपना सरावगी, कौशलेश मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, रणवीर कर्ण, ओमेंद्र अहिरवार ‘ओमी’, प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *