नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिली है। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
यह कटौती निजी ईंधन विक्रेता द्वारा की गई है और नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। पिछले दो वर्षों में यह पहली बार है जब खुदरा ईंधन कीमतों में इतनी बड़ी कटौती हुई है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के कारण यह राहत संभव हो सकी है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
