IND vs AFG टेस्ट: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

ताजा समाचार मिलने तक भारत का स्कोर 155 /1
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
इस मुकाबले में युवा स्पिनर मानव सुथार को टेस्ट डेब्यू का अवसर मिला है।
भारत की प्लेइंग-11
केएल राहुल यशस्वी जायसवाल साई सुदर्शन शुभमन गिल (कप्तान) ऋषभ पंत ध्रुव जुरेल वॉशिंगटन सुंदर,मानव सुथार कुलदीप यादव मोहम्मद सिराज:प्रसिद्ध कृष्ण
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
सेदीकुल्लाह अटल रहमानुल्लाह गुरबाज अब्दुल मलिक रहमत शाह हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान) अफसर जजई अजमतुल्लाह ओमरजाई शराफुद्दीन अशरफ नांगेयालिया खरोटे जियाउर रहमान शरीफी
मोहम्मद सलीम सफी
8 साल बाद फिर आमने-सामने
भारत और अफगानिस्तान के बीच पिछला टेस्ट 2018 में बेंगलुरु में खेला गया था, जो अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच था। उस मुकाबले में भारत ने पारी और 262 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में शिखर धवन और मुरली विजय ने शतक लगाए थे।
इस बार भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी है और घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर जीत के साथ टेस्ट सीजन की शुरुआत करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *