इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता अब मैदान से बाहर भी तेजी से बढ़ रही है। महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे बन चुके वैभव की ब्रांड वैल्यू में बड़ा उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी एंडोर्समेंट फीस लगभग दोगुनी कर दी है और अब एक विज्ञापन डील के लिए 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक शुल्क ले रहे हैं।
वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए। पूरे सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जिससे वे क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ने में रुचि दिखा रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल से पहले वैभव करीब 1 करोड़ रुपये प्रति विज्ञापन डील लेते थे, लेकिन अब उनकी फीस बढ़कर 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
