मानसून से पहले नालों की सफाई तेज, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा निगम

कटनी। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जलभराव की समस्या से राहत दिलाने और वर्षा जल की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य अमला विभिन्न क्षेत्रों में सफाई एवं नाली निर्माण कार्य में जुटा है।
बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र बरगवां, वार्ड क्रमांक 3, 6, 10, 11, 15, 33, 34 और 45 सहित शहर के कई हिस्सों में नालों एवं नालियों की सफाई कर अपशिष्ट हटाया गया। वहीं झुरही मार्ग स्थित जैन मंदिर के पास जेसीबी की मदद से कच्ची नाली बनाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई। निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान नागरिकों को जलभराव से बचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *