कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एनकेजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर अवैध देशी प्लेन मशाला शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी से अवैध शराब लेकर झलवारा से हिरवारा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोका और तलाशी ली। जांच में स्कूटी पर रखे सात कार्टूनों में 63 लीटर देशी प्लेन मशाला शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतीष चौधरी और विकाश चौधरी निवासी झर्रा टिकुरिया, कटनी बताए। दोनों आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये मूल्य की शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी जब्त कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
