पहुंचकर हितग्राहियों से किया संवाद और आवास पूर्ण कराने दी समझाइश
कटनी / जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर योजनाओं में प्रगति लाने मंगलवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों आमाझाल और सगौना का औचक निरीक्षण कर आवास पूर्णता की प्रगति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिवों से लक्ष्य एवं आवास पूर्णता की प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि ग्राम पंचायत सगौना में सर्वाधिक कुल अपूर्ण आवास 36 एवं आमझाल में 22, है,जबकि ग्राम महुदा में पांच और कुदरा में 17 आवास अपूर्ण है। कोरी ने हितग्राहियों से संवाद कर आवास पूर्ण करने हेतु समझाइश दी। हितग्राही रामदयाल ने बताया कि एक वर्ष के अंदर उनके माता और पिता का निधन हो जाने के कारण आवास प्रारंभ नहीं हो सका है। सीईओ कोरी ने दोनों ग्राम पंचायतों के हितग्राही सर्व हरिश्चंद्र गुप्ता,राम, मुकेश, मनसुख कोल, राजेश भूमिया, जय लाल,प्रकाश रजक, जगत सिंह, जितेंद्र, विशभान ,मूरत सिंह,अमित कुमार, मारकंड, मनोहर सिंह,हितेश सिंह, शिवकुमार नूनेलाल राजेशपुर इंद्रपाल, शिववदन,निरंजन कोल एवं अन्य से अलग-अलग और समूह में चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी प्राप्त राशि का सदुपयोग कर यथा शीघ्र आवास पूर्ण कराएं अन्यथा विलंब होने पर सामग्री एवं मजदूरी के मूल्य में वृद्धि होने से लागत बढ़ने से आवास पूर्णता में और अधिक कठिनाई होगी। इसलिए बिना देर किए प्राथमिकता से आवास पूर्ण कराएं। आवास के पूर्ण होने से आपको भी अपने आवास में रहने का सुखद एहसास होगा।
दुर्गा एवं बाजा जी के गुणवत्तापूर्ण आवास की करी सराहना
जनपद सीईओ कोरी ने सगौना के आवास हितग्राही दुर्गा और बाजा जी द्वारा गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण कराए जाने पर सराहना कर प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को प्रतिदिन आवास पूर्णता हेतु सघन निगरानी एवं हितग्राहियों से संपर्क कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बीसी अभिषेक भार्गव एवं ग्राम पंचायतों के सचिव रोजगार सहायक मौजूद रहे।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
