कटनी, 3 जून। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जनभागीदारी, नवाचार और जागरूकता आधारित गतिविधियों को गति दी जा रही है। निगम की आईईसी टीम शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन फीडबैक देने के लिए प्रेरित कर रही है।
निगम द्वारा विद्यालयों, वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता शपथ, संवाद कार्यक्रम एवं जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं “स्वच्छ बेकलेन” अभियान के तहत उपेक्षित गलियों को स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इसके अलावा “वेस्ट टू आर्ट” पहल के माध्यम से कबाड़ सामग्री से तैयार कलाकृतियों को सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग का संदेश दिया जा रहा है।
निगम प्रशासन का कहना है कि नागरिक सहभागिता और नवाचार आधारित प्रयासों से कटनी को स्वच्छ एवं सुंदर शहर के रूप में नई पहचान मिल रही है तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
