43 वर्ष की पुलिस सेवा से निवृत्त हुए निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा कटनी।

43 वर्षों की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, कुठला थाना प्रभारी के रूप मे अनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा कटनी। कंट्रोल रूम मे आयोजित विदाई समारोह मे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि , श्री मिश्रा अपने आप मे नियम कायदों की किताब हैँ अनुशासन उनमे कूट कूट कर भरा है, विगत वर्षों में हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है, भविष्य में भी उनके अनुभव का लाभ उठाएंगे. पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने शॉल-श्रीफल देकर श्री मिश्रा को विदाई दी, इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय रटनेश मिश्रा, डीएसपी शिवा पाठक,माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडेय, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उप निरीक्षक अनिल यादव, श्री मिश्रा के परिजन एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *