एनकेजे में देर रात चाकूबाजी: युवक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया नगर में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

एनकेजे में देर रात चाकूबाजी: युवक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया नगर में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। महामाया नगर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते हुए विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।

सटोरिये के बेटे पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शहर के एक सटोरिये का बेटा बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल की हालत नाजुक होने और बयानों के अभाव में फिलहाल एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस संदेही की तलाश और मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *