अब WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए देना होगा पैसा! Meta ने लॉन्च किए नए ‘Plus’ प्लान नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी, जिसके लिए हर महीने शुल्क देना होगा। कंपनी ने फिलहाल इन योजनाओं को वैश्विक स्तर पर पेश किया है, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Meta के इस फैसले का असर करोड़ों यूजर्स पर पड़ सकता है, क्योंकि भारत कंपनी का सबसे बड़ा यूजर बेस वाला बाजार है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बेसिक सेवाएं पहले की तरह मुफ्त रहेंगी और केवल अतिरिक्त फीचर्स के लिए भुगतान करना होगा।
कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए प्लान्स में Meta AI WhatsApp Plus, Meta One Plus, Meta One Premium, Meta One Essential और Meta One Advanced शामिल हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को कस्टम थीम, प्रीमियम स्टिकर्स, अतिरिक्त पिन चैट, वेरिफाइड बैज, फर्जी अकाउंट से सुरक्षा, सोशल चैनल लिंकिंग, बेहतर विजिबिलिटी और ऑटो एंगेजमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Meta One Plus प्लान की कीमत करीब 770 रुपए प्रतिमाह रखी गई है, जबकि Premium प्लान करीब 1900 रुपए और Advanced प्लान करीब 4800 रुपए प्रतिमाह तक हो सकता है। वहीं Essential प्लान लगभग 1450 रुपए प्रतिमाह में उपलब्ध होगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि ये नए प्लान खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस अकाउंट्स और प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। भारत में इन सेवाओं के लागू होने के बाद सोशल मीडिया उपयोग का तरीका बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *