मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन
भोपाल। उर्दू गजल के प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले करीब 14 वर्षों से डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उनकी याददाश्त काफी कमजोर हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार भोपाल टॉकीज के पास स्थित कब्रिस्तान में किया गया। 15 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मे बशीर बद्र बाद में भोपाल में आकर बस गए थे। उनकी गजलें और शायरी आज भी साहित्य प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *