सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को भेजे पांच नाम
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्ति के लिए पांच नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। इनमें चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ महिला अधिवक्ता शामिल हैं। कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना के नामों की सिफारिश की है। यह निर्णय 22 और 27 मई को हुई बैठकों में लिया गया। वी. मोहना की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में महिला प्रतिनिधित्व और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
