भोपाल, / प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 2026 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक की जाएगी। यह गणना प्रदेश के सभी वन वृत्त, टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम क्षेत्रों एवं अन्य संरक्षित क्षेत्रों में संपन्न हो रही है।
गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवकों के सहयोग से ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों के संकलन में आसानी होगी।
मध्यप्रदेश में प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना की शुरुआत वर्ष 2016 से की गई थी, जिसमें 7,028 गिद्धों का आंकलन किया गया था। वहीं, वर्ष 2025 में शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन दोनों चरणों में गिद्ध गणना कराई गई थी।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
