गौंटिया की अध्यक्षता में संचार संकर्म समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर तिवारी द्वारा बरतरा- बरतरी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध की गई कार्यवाही की गौंटिया सहित सदन ने की सराहना
पीडब्ल्यूडी ,पीएचई, जल विकास निगम एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा गत दो वर्षों में कराए गए निर्माण कार्यों की हुई गहन समीक्षा
कटनी / मंगलवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक अजय गोटिया की अध्यक्षता एवं सचिव ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,जल विकास निगम मंडल शहडोल एवं आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा गत दो वर्षों में कराए गए निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा हुई। गत दिवस कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत बहोरीबंद के ग्राम बरतरा- बरतरी में बीएसएनएल के ठेकेदार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन की खुदाई कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में कलेक्टर आशीष तिवारी ने संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इस बात की अजय गोटिया सहित अन्य सदस्यों ने आम जनता, नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं पीड़ा से हुए दर्द को महसूस करते हुए उठाया गया कदम बताया। सभी ने टेबल थपथापा कर कलेक्टर तिवारी की भूरि-भूरी सराहना की। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कराए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी से सदन को अवगत कराया। इसके पूर्व अधिकारियों द्वारा पूर्व की बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोटियां ने कहा कि अपूर्ण एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों को नियत समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों और कार्यों को मूर्त रूप देने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ें। अध्यक्षता करते हुए गोटियां ने युवा अधिकारियों की तारीफ करते हुए मैदानी भ्रमण कर निगरानी करने एवं जनहित में सार्थक प्रयास और परिश्रम द्वारा काम करने की नसीहत दी। समीक्षा बैठक में संचार संकर्म समिति के सदस्य सर्व श्री प्रेमलाल केवट, सुश्री माला मौसी, कविता पंकज राय तथा श्री रंगलाल पटेल एवं राजेश हल्दकार मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।
…. साहेब बहुत दिक्कत है
समीक्षा बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के आंतरिक मार्गों की सड़कों में जल जीवन मिशन द्वारा नल जल योजनाओं के दौरान की गई खुदाई से ग्रामीण नागरिकों को… साहेब बहुत दिक्कत है। संबंधित अधिकारी इसे तत्परतापूर्वक मरम्मत दुरुस्त कर चलने योग्य बनाएं।
जिल स्तरीय समिति का गठन कर पानी की टंकियों की जांच कराई जाए
गर्मी की विकरालता और नागरिकों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने हेतु जल जीवन मिशन द्वारा निर्मित पानी की टंकियों का लीकेज, मरम्मत और अन्य बाकी काम को शीघ्र पूर्ण कराएं तथा निर्मित पानी की टंकियों की गुणवत्ता की जांच हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन कर कराया जाए।
बैठक में जिला अधिकारी स्वयं उपस्थित हों
बैठक में जिला अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने पर सदन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित विभागों के जिला अधिकारी स्वयं उपस्थित हों। किन्हीं महत्वपूर्ण कारणों जैसे न्यायालयीन कार्य होने पर अपने प्रतिनिधि को भेजने नाम, पदनाम सहित हेतु पत्र द्वारा सूचित करें।
इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के विमल चौरसिया, अजय केसरवानी, अभिषेक त्रिपाठी, आरके जैन एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *