जमीनी कार्यकर्ता संदीप सोनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला समिति में मिली जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर उमरियापान जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत उमरियापान निवासी युवा एवं जमीनी कार्यकर्ता संदीप सोनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला समिति में सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की अनुशंसा पर जिले के प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह द्वारा की गई।
संदीप सोनी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। वे लगातार जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं तथा सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनकी नियुक्ति को पार्टी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और मेहनत की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला समिति में सदस्य बनाए जाने की जानकारी मिलते ही उमरियापान सहित आसपास के क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया। अनेक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने संदीप सोनी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। संदीप सोनी की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं को भी संगठन में सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
संदीप सोनी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *