1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक गिरफ्तार

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने जिला शिक्षा केंद्र धार में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर शासकीय स्कूलों में बने 122 शौचालयों के पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के बदले करीब 17 लाख रुपये कमीशन मांगने का आरोप है।
शिकायत प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव ने लोकायुक्त से की थी। सत्यापन के बाद 18 मई को ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें पहली किश्त लेते समय आरोपी पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *