दद्दा जी की पुण्यतिथि पर टीम सेवा सेतु ने किया नि:शुल्क थाली वितरण

——————————–
कटनी/जबलपुर। परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर टीम सेवा सेतु द्वारा कटनी एवं जबलपुर में नि:शुल्क थाली वितरण का सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित कर गुरुदेव को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
सेवा कार्यक्रम के माध्यम से टीम सेवा सेतु के सदस्यों ने मानव सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक भोजन पहुंचाया। आयोजकों ने कहा कि दद्दा जी के सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण के संदेश से प्रेरित होकर यह आयोजन किया गया, ताकि समाज में सहयोग और करुणा की भावना निरंतर बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया। टीम सेवा सेतु ने संदेश दिया कि सेवा, समर्पण और मानवता ही हमारी पहचान है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *