कटनी। बरगवां रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उससे उठने वाले काले धुएं व चिंगारियों के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।
इस हादसे की वजह से वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन इसकी सूचना मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) को दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई काटी गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
