बिजली के खंभे में उतरे करंट से गाय की मौत, बड़ा हादसा टला

कटनी। शहर के कुठला क्षेत्र में इंडिया होटल के पास बिजली के खंभे में करंट उतर आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय वहां कोई बच्चा या राहगीर खंभे की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने तत्काल विद्युत विभाग, नगर निगम और को सूचना दी। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
वहीं, नगर निगम के अधिकारियों ने भी तत्परता दिखाते हुए मृत गाय को तत्काल मौके से हटवाने की व्यवस्था कराई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से शहर के अन्य बिजली खंभों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *