सड़क पर स्टंट करने वाले ऑटो चालक पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

कटनी। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट करते एक ऑटो चालक का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। वीडियो की जांच के बाद संबंधित चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने कार्रवाई की।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता या मनोरंजन के लिए सड़क पर स्टंट करना कानूनन अपराध है। इस तरह की लापरवाही चालक, यात्रियों और अन्य राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें और सड़क पर किसी भी प्रकार के स्टंट से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *