बंगाली कॉलोनी में 45 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संत कंवरराम वार्ड अंतर्गत बंगाली कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।
🔶कटनी नदी में चैनल निर्माण से बैराज तक पहुंचेगा पानी
कटनी। नगर निगम प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए कटनी नदी में चैनल निर्माण एवं गाद निकासी कार्य तेज कर दिया है। कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि अपस्ट्रीम में उपलब्ध पानी को बैराज तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम जारी है। इससे जल प्रवाह सुधरेगा और बैराज में जल उपलब्धता बनी रहेगी।

🔶निगम कंट्रोल रूम ने 497 शिकायतों का किया निराकरण
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी के कंट्रोल रूम में प्राप्त नागरिक शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। स्वच्छता, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट और सड़क संबंधी समस्याओं सहित अब तक 497 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से समस्याओं की सूचना कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।
🔶 दो शिफ्ट में सफाई, नाले-नालियों की सफाई अभियान तेज
कटनी। नगर निगम द्वारा मुहर्रम एवं वर्षा पूर्व तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नगर में दो शिफ्ट में सफाई कार्य कराया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में नाले-नालियों से गाद, कचरा एवं खरपतवार हटाकर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि फॉगिंग अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि मच्छरजनित बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
🔶 14 स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज सुधार, 17 जल नमूनों की जांच
कटनी। ग्रीष्मकाल में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय है। सोमवार को नगर के 14 स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत कर जल अपव्यय रोका गया। वहीं जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु 17 जल नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

🔶 महापौर जनसुनवाई में 33 आवेदनों पर सुनवाई
कटनी। नगर निगम की साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई में मंगलवार को 33 आवेदनों पर सुनवाई हुई। महापौर ने पेयजल, साफ-सफाई, सड़क, नाली एवं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान निगम की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *