उड़ीसा से जुड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा एनकेजे पुलिस ने दो बड़े सप्लायर दबोचे, 16 किलो गांजा मामले में कार्रवाई कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनकेजे पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए उड़ीसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उड़ीसा से जुड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा
एनकेजे पुलिस ने दो बड़े सप्लायर दबोचे, 16 किलो गांजा मामले में कार्रवाई
कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनकेजे पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए उड़ीसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की।
जानकारी के अनुसार 14 मई को ग्राम हिरवारा स्थित पनहा तालाब के पास पुलिस ने दमोह निवासी रणजीत सिंह और दीपक लोधी को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी गांजा साड़ियों में छिपाकर ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने उड़ीसा के मामू उर्फ पंकज मेहर और प्रियवर्धन भोई से गांजा खरीदने की बात कबूल की।
इसके बाद थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल नंबरों और नेटवर्क की जांच की गई। पुलिस टीम ने उड़ीसा के बरगढ़ और बौध जिलों में दबिश देकर दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में बरगढ़ निवासी मामू उर्फ पंकज मेहर तथा बौध निवासी प्रियवर्धन भोई शामिल हैं। दोनों को कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों और स्रोतों की जानकारी जुटाने में लगी है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, नरेश झारिया, प्रधान आरक्षक रमेश सिंह, आरक्षक अर्पित पटेल, विजय राणा, अमित श्रीपाल, विनोद मार्को, नरेंद्र टेकाम, ओम शिव तिवारी एवं सैनिक प्रेमलाल की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *