सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री निलेश गुप्ता और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्रीएम.आर. ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय में पूरा करें: कलेक्टर
कटनी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तय समय-सीमा के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से नदारद रहने और विभागीय उदासीनता पर सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री निलेश गुप्ता और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री एम.आर. ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्लीमनाबाद टनल का शेष कार्य 20 नवंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। वहीं ढीमरखेड़ा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना, मुड़वारा में 4.50 करोड़ का 100 सीटर रैन बसेरा और एनकेजे हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रयोगशाला व अतिरिक्त कक्षों का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। पाली (लागत 691 लाख रुपये) व गिदुरहा जलाशय के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को केवल कागजी रिपोर्ट तक सीमित न रहकर मैदानी स्तर पर सतत मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *