कटनी। चाका बाईपास मैं अशोक लीलैंड कंपनी के सामने वाला ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब होने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली के अभाव में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रहवासियों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

- स्व. श्री विनोद कुमार बहरे
