सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी “ए” ग्रेड के सातवें पायदान पर होते हुए टॉप टेन में

कटनी /सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर द्वारा जारी ग्रेडिंग के अनुसार प्रथम समूह में “ए” ग्रेड के सातवां स्थान अर्जित करते हुए टॉप टेन में जगह बनाई है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की सतत् निगरानी,पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के फलस्वरूप जिला पंचायत कटनी ने जुलाई माह में प्राप्त 1463 शिकायतों का संतुष्टपूर्ण निराकरण 89.45 प्रतिशत वेटेज से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए “ए” ग्रेड हासिल किया है। सुश्री कौर ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे अधिकारियों- कर्मचारियों के के परिश्रम और निष्ठा की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण हेतु तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *