जुआ फड़ों पर पुलिस का धावा: माधवनगर और NKJ में 11 जुआरी गिरफ्तार

कटनी: जिले में अवैध जुआ-सट्टा खिलवाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए माधवनगर और एनकेजे थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे कुल 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और ताश के पत्ते जब्त कर पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

माधवनगर: ईंट भट्टा के पास से 4 धराए
माधवनगर पुलिस ने कुम्हार मोहल्ला स्थित ईंट भट्टा के पास घेराबंदी कर जुआ खेल रहे रोहित सिंह, राहुल चक्रवर्ती, अमन यादव और रवि सोनी को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 52 ताश के पत्तों के साथ फड़ से ₹5,700 की नगदी जब्त की है।

एनकेजे: दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई, 7 गिरफ्तार
एनकेजे थाना पुलिस ने जुहाली मोड़ और सिघनपुरी में छापेमारी कर कुल 7 जुआरियों को पकड़ा:
जुहाली मोड़: रामरतन चौधरी के आंगन में जुआ खेल रहे मकान मालिक रामरतन चौधरी (42), संतू लाल बर्मन (35), गोरे यादव (30) और राजेश पटेल (38) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास व फड़ से ₹2,520 नगद बरामद हुए।
* सिघनपुरी: बरगद के पेड़ के नीचे दांव लगा रहे आबास अहमद (48), शेख अज्जू (42) और राजकुमार (34) को पकड़ा गया। इनके पास से ₹570 की नगदी जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *